ईसीएल के इंटर एरिया कैरम टूर्नामेंट का शुभारंभ
अंडाल । ईसीएल के काजोड़ा एरिया गेस्ट हाउस में मंगलवार को दो दिवसीय इंटर एरिया कैरम टूर्नामेंट 2025–26 का शुभारंभ किया गया। ईसीएल के एचओडी (वेलफेयर एवं सीएसआर) देबाशीष मुखर्जी ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में काजोड़ा एरिया के महाप्रबंधक प्रशांत कुमार, महाप्रबंधक (ऑपरेशन) असीम कुमार मंडल तथा एरिया मैनेजर (एचआर) अर्पण घोष सहित एरिया जेसीसी एवं एरिया वेलफेयर कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।
यह दो दिवसीय टूर्नामेंट 19 एवं 20 अगस्त 2025 को आयोजित हो रहा है, जिसमें ईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों से 55 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर महाप्रबंधक तथा एचओडी (वेलफेयर एवं सीएसआर) ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ी खेल भावना के साथ प्रदर्शन कर सफलता हासिल करें।

































