Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के 82 वीं जयंती पर श्रद्धा याद किए गए, विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

दुर्गापुर । भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के 82वीं जयंती के अवसर पर बुधवार दुर्गापुर अशोक एवेन्यू में संडे क्लब के विपरीत राजीव गांधी की मूर्ति लगाई गई और डेंगू से बचने के लिए जरूरतमंदों को मच्छरदानी किया गया। मौके पर पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और इस कार्यक्रम के अध्यक्ष तरुण राय मुख्य रूप से उपस्थित थे। सुबह 8 बजे अरविंद एवेन्यू से एक मशाल रैली निकाली। इसके बाद ध्वजारोहण किया गया। उद्घाटन संगीत गया गया और स्व. राजीव गांधी की मूर्ति का अनावरण किया गया। तरुण राय मूर्ति का अनावरण किया और सुखदेव विश्वास नामक एक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कांग्रेस नेता सुखदेव राय हिंदुस्तान वर्कर्स यूनियन के इंटक उपाध्यक्ष, राणा सरकार संगठन के जॉइंट सेक्रेटरी, रजत दिक्षित कांग्रेस नेता, तुषार घोष, पूर्णेन्दु पांडा, राजीव गांधी स्मृति मंच की तरफ से सुरजीत भट्टाचार्य, सेवादल के अमल हवलदार, असीम शाह, युवा नेता संजय मित्रा और अन्य उपस्थित थे। मौके पर डेंगू से रोकथाम के लिए 100 के करीब महिलाओं और पुरुषों को मच्छरदानी प्रदान किया गया। तरुण राय ने कहा कि आज स्व. राजीव गांधी की जयंती है। उन्हें की वजह से आज पूरी दुनिया इंसान के मुट्ठी में आ गई है। सरकार में कोई भी रहे, लेकिन राजीव गांधी के दिखाएं रास्तों पर ही चलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी का संघर्ष लोगों को प्रेरित कर रहा है। ताकि लोग अपना वोट खुद दे सके।

 

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *