10 देशी कट्टा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
अंडाल । अंडाल रेलवे स्टेशन में पश्चिम बंगाल सीटीएफ की टीम ने गुरुवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को 10 देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया।
व्यक्ति का नाम अशरफुल अंसारी बताया जा रहा है। जो कि बिहार के बांका जिला का निवासी है। सूत्रों के अनुसार अशरफुल अंसारी यह देशी कट्टा उखड़ा में किसी व्यक्ति को डिलीवरी करने वाला था। इसके पहले ही एसटीएफ की टीम ने उसे धर गिरफ्तार कर लिया।
पश्चिम बंगाल सीटीएफ टीम ने उसे व्यक्ति को गिरफ्तार करके जीआरपी को सौंप दी है और इस घटना को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है। इतनी बड़ी मात्रा में देशी कट्टा का कहां इस्तेमाल होना था और किसके कहने पर या यहां लाया गया था।
