Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कुल्टी में भाजपा के तरफ से बांटे गए श्रीमद् भगवद् गीता

Oplus_0

कुल्टी । कुल्टी क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 के अंतर्गत रांची ग्राम इलाके में पार्षद ललन मेहरा के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर सह भाजपा प्रदेश कमेटी सदस्य जितेंद्र तिवारी ने लोगों के बीच श्रीमद् भगवद् गीता बांटे। इस मौके पर पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि रांची ग्राम में आकर उन्हें बहुत खुशी हो रही है। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए वह पार्षद ललन मेहरा का धन्यवाद करते हैं ।उन्होंने आगे कहा कि श्रीमद् भगवद् गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की कला सिखाती है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि पवित्र गीता का हर श्लोक हमें सही और गलत के बीच का अंतर बताता है। यह हमें सिखाती है कि धर्म के मार्ग पर चलकर ही हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। उन्होंने युवाओं से विशेष आग्रह करते हुए कहा कि वे गीता के उपदेशों को अपने जीवन में अपनाएं, क्योंकि यह उन्हें चुनौतियों का सामना करने की शक्ति प्रदान करेगा। पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि आज के आधुनिक समय में जब हर तरफ तनाव और भ्रष्टाचार है, गीता का ज्ञान हमें शांति और सही दिशा दे सकता है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल धार्मिक कार्य करना नहीं है, बल्कि समाज में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। गीता का वितरण इसी दिशा में एक छोटा सा प्रयास है।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *