Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के संस्थापक तथा पार्वती एजुकेशनल सोसायटी के चेयरमैन सचिन राय ने अनोखा तरीका से मनाया अपना जन्म दिन

आसनसोल । आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के संस्थापक तथा पार्वती एजुकेशनल सोसायटी के चेयरमैन सचिन राय के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार स्कूल परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर डायरेक्टर मीता राय, आसनसोल राम कृष्ण मिशन के प्रिंसिपल स्वामी भरूपानंद जी महाराज, गौरव राय, शिल्पा सरकार, सपन चौधरी, विनोद गुप्ता, सतपाल सिंह किर पिंकी, रक्तदान आंदोलन के प्रणेता प्रबीर धर, आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के प्रिंसिपल राजीव साव सहित आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं, विद्यार्थी तथा अभिभावक उपस्थित थे। सभी विशिष्ट अतिथियों ने सचिन राय के पिता स्वर्गीय पार्वती चरण राय को श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत सचिन राय स्वामी भरूपानंद जी महाराज मीता राय सहित सभी विशिष्ट व्यक्तियों ने रक्तदान तथा हेल्थ चेक अप कैंप का उद्घाटन किया। मौके रक्तदान आंदोलन के प्रणेता प्रवीर धर ने सचिन राय को रक्त वीर के सम्मान से सम्मानित करते हुए उन्हें कार्ल लैंडस्टेनर अवॉर्ड से सम्मानित किया। प्रवीर धर ने कहा सचिन राय तथा उनके और मीता राय द्वारा संचालित सभी संस्थान रक्तदान में हमेशा आगे रहते हैं। इस लिए आज उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है। इसके बाद स्कूल के सेमिनार हॉल में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिनमें स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यहां अपना वक्तव्य रखते हुए स्वामी भरूपानंद जी महाराज ने सचिन राय को जन्मदिन की बधाई दी और ईश्वर से उनके सुनहरे भविष्य की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा हर मनुष्य का अधिकार है और सचिन राय और उनकी पूरी टीम बच्चों को शिक्षित करने का महान काम कर रहे हैं। सचिन राय की तरफ से रामकृष्ण मिशन को एक लाख रुपए का डोनेशन दिया। वहीं उन्होंने थैलीसीमिया ग्रुप ऑफ आसनसोल को भी 25 हजार रुपए का डोनेशन दिया। इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए सचिन राय ने कहा कि वह स्वामी भरूपानंद जी महाराज को धन्यवाद देना चाहते हैं जो आज उन्हें आशीर्वाद देने आए है। उन्होंने कहा कि आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के छात्र कल्याण चटर्जी ने नीट की परीक्षा में पूरे देश में अव्वल आया है। उसने आसनसोल का नाम पूरे देश में रौशन किया है। इसके लिए उन्होंने स्कूल के शिक्षकों को धन्यवाद दिया जिनके अथक प्रयास से यह संभव हुआ। कार्यक्रम के अंत में सचिन राय ने केक काटा और उपस्थित सभी के साथ इस दिन को मनाया। मौके पर पौधारोपण किया गया। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए सचिन राय ने कहा कि आज उनका जन्मदिन है लेकिन उनका जन्मदिन से कुछ दिन पहले आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के छात्र कल्याण चटर्जी ने जिस तरह से नीट की परीक्षा में सर्व भारतीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया था। उन्हें अब तक उनके जीवन का सर्वश्रेष्ठ जन्मदिन का उपहार मिला है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना किया की कल्याण का हर सपना पूरा हो और आने वाले समय में और भी बच्चे उसकी राह पर चले।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *