Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

राष्ट्रीय बिहारी समाज की ओर से लगाया गया मेगा रक्तदान शिविर, जरूरतमंदों के बीच बांटी गई विभिन्न सामग्री

कोलकाता । कोलकाता के काशीपुर रोड काशीपुर गर्ल्स इन्स्टीट्युट के नजदीक शनिवार को राष्ट्रीय बिहारी समाज की ओर से महा रक्तदान शिविर के साथ साथ विभिन्न सामग्री वितरण किया गया। जिसमें महिलाओं को साड़ियां, सिलाई मशीन, दिव्यागों को व्हीलचेयर, कुछ लोगों को हेलमेट, विद्यार्थियों को स्कूल बैग, जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरण की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय बिहारी समाज के पूर्व एवं पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष शंभूनाथ झा ने कहा कि राष्ट्रीय बिहारी समाज महा रक्तदान शिविर के साथ हजारों लोगों के बीच विभिन्न सामग्री वितरण किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बिहारी समाज इस प्रकार की सामाजिक कार्य करते रहता है। वहीं शंभूनाथ झा ने आव्हान किया कि अब कोलकाता के बाहर आसनसोल, दुर्गापुर सहित बर्दवान में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्य किए जाएंगे। ताकि जरूरतमंदों को कुछ मदद किया जा सके। मौके पर राष्ट्रीय बिहारी समाज के चेयरमैन हरेंद्र सिंह, अध्यक्षता ममता सिंह, पूर्व एवं पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष शंभूनाथ झा सहित अन्य पदाधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *