Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कुल्टी में कांग्रेस की ओर से आयोजित किया गया धन्यवाद सभा

कुल्टी । आसनसोल नगर निगम के 66 नंबर वार्ड अंतर्गत बराकर इलाके में धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों द्वारा ऐसे सभा के आयोजन के द्वारा कांग्रेस नेताओं को धन्यवाद दिया गया। इस मौके पर पश्चिम बर्दवान जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष रवि यादव, कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रसेनजीत पुईतुंडी, कांग्रेस उपाध्यक्ष ख्वाजा अहमद, मुस्तफा आलम, शाह आलम आदि उपस्थित थे। सनद रहे कि बीते महीने कांग्रेस की तरफ से युवा नेता रवि यादव के नेतृत्व में आसनसोल में जिला शासक कार्यालय मोड़ पर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने की मांग करते हुए अनशन किया गया था। इसके बाद प्रशासन हरकत में आई और बराकर के रानी बांग्ला स्वास्थ्य केंद्र के लिए 5 करोड़ से ज्यादा की रकम राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया। इसी के लिए धन्यवाद देने के लिए 66 नंबर वार्ड में धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने 66 नंबर वार्ड के लोगों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में वोट चोरी के खिलाफ जो आंदोलन चल रहा है। उसमें शरीक होने का आवाहन किया।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *