Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

प्रधानमंत्री के जीएसटी घोषणा को विशिष्ट व्यवसायी सुब्रत घांटी ने किया स्वागत

आसनसोल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने त्योहारों के शुरू होने से पहले जीएसटी को लेकर एक बहुत बड़ा महत्वपूर्ण फैसला लिया है। उन्होंने जीएसटी के ढांचे में परिवर्तन किया, जिससे कि बहुत सी चीजों के दाम कम हो गए और लोगों की पॉकेट पर पड़ने वाला बोझ काफी हद तक कम हुआ। इसे लेकर हमने आसनसोल के विशिष्ट व्यवसायी सुब्रत घांटी उर्फ मिठू घांटी से बात की तो उन्होंने केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जो फैसला लिया है। उससे आम जनता को भारी राहत मिलेगी। हालांकि उन्होंने केंद्र सरकार को इस बात की तरफ भी एहतियात बरतने के लिए अनुरोध किया कि जिन उत्पादों पर जीएसटी 28 फीसदी से बढ़कर 40 फीसदी हुआ है। उन उत्पादों की जमाखोरी न हो। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा। ताकि भविष्य में लोगों को किसी समस्या का सामना न करना पड़े। मिठू घांटी ने कहा कि जिस तरह से छोटी कारों पर जीएसटी कम किया गया है। उससे मध्यम वर्गीय परिवारों को सबसे ज्यादा सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि भारत में छोटी कारों का बाजार सबसे ज्यादा है। ऐसे में छोटी कारों पर जीएसटी कम करने से लोगों को काफी सुविधा होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 32 इंच से छोटी टेलीविजन पर जीएसटी समाप्त कर दिए जाने से भी लोगों को सुविधा होगी। मिठू घांटी ने कहा केंद्र सरकार के इस फैसले से मांग बढ़ेगी जिससे कि उत्पादन बढ़ेगा और आखिरकार इसका अनुकूल असर बाजार पर पड़ेगा।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *