नवी दिवस के अवसर पर मदरसा कमेटी की ओर से निकाली गई जुलूस
अंडाल। अंडाल काजोरा मोड़ में नवी दिवस को लेकर शांति का पैगाम देते हुए जुलूस निकाली गई, जिसमें लगभग 500 लोग शामिल हुए। इस संदर्भ में मोहम्मद जमशेद ने बताया नवी दिवस पर पूरे भारतवर्ष में शांतिपूर्वक जुलूस निकालकर शांति का पैगाम दिया जा रहा है।
इसी को लेकर शुक्रवार वेलोग अंडाल मदरसा कमेटी के द्वारा अंडाल काजोरा मोड़ में शांतिपूर्वक एक जुलूस निकाला गया और यह इलाका का पूरा परिक्रमा करते हुए मदरसा कमेटी कार्यालय के पास आकर समाप्त हुआ। उन्होंने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब ने दुनिया में शांति का पैगाम दिया था और आज हम सबको इसी को लेकर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
