रक्त की कमी को देखते हुए जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में लगाया गया रक्तदान शिविर
आसनसोल । आसनसोल जिला अस्पताल में ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए लगातार विभिन्न संगठनों की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार उपभोक्ता अधिकार संगठन की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर आसनसोल नगर निगम के उपमेयर अभिजीत घटक, रक्तदान आंदोलन के प्रणेता प्रबीर धर तथा कई विशिष्ट लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के संदर्भ में संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मिठू मुखर्जी ने कहा कि रक्त की कमी को देखते हुए उनके संगठन उपभोक्ता अधिकार संगठन की तरफ से यह कार्यक्रम किया गया। मौके पर लोग स्वेच्छा से रक्तदान किए। उन्होंने कहा कि उनका संगठन उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करता है। लेकिन रक्तदान जैसे सामाजिक कार्य से भी जुड़ा रहता है। यही वजह है कि आज यहां पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।





















