Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

एबी टाइप के पूजा पंडाल में त्रि आयामी थीम में ब्रह्मा, विष्णु, महेश के मंदिर की देखने को मिलेगी झलक

5 लाख रुपए के बजट में भव्य पंडाल, आकर्षक प्रतिमा, विद्युत सज्जा होंगे आकर्षण का केंद्र

बर्नपुर(भरत पासवान)। दुर्गापूजा में अब कुछ दिन ही शेष रह गया है। इसे देखते हुए पूजा कमेटियों द्वारा तैयारियों को पूरा करने पर पूरा जोर लगाया जा रहा है। वहीं इस्पात नगरी बर्नपुर में दुर्गापूजा कमेटियों द्वारा एक से बढ़कर एक थीम आधारित पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। एबी टाइप स्थित एबी पूजा कमेटी द्वारा 46वे वर्ष काफी भव्य तरीके से दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है। पूरे शिल्पांचल में अपने आकर्षक थीम के लिए प्रसिद्ध एबी टाइप पूजा कमेटी द्वारा इस वर्ष three dimension अर्थात त्रि आयामी थीम पर भव्य पूजा पंडाल के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है। पूजा कमेटी के वरिष्ठ सदस्य संजय दास ने बताया कि 46 वे वर्ष आयोजित दुर्गापूजा का थीम त्रि आयामी three dimension ब्रह्मा, विष्णु, महेश के एक मंदिर पर आधारित है। पूजा पंडाल में प्रवेश करते हुए दर्शनार्थियों को अलग तरह की अनुभूति होगी। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को पूजा का उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही दुर्गापूजा के दौरान स्थानीय निवासियों को लेकर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्विज एवं मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष दुर्गापूजा का बजट 5 लाख रुपए है। वहीं पूजा कमेटी के अध्यक्ष निशिकांत सिंह ने सभी को दुर्गापूजा की अग्रिम शुभकामना देते हुए बताया कि हमेशा की तरह एक वर्ष भी एबी टाइप पूजा का पूजा पंडाल एवं प्रतिमा दर्शनार्थियों के बीच आकर्षण का केंद्र रहेगा। मंडप सज्जा मोहिशिला के कौशिक पाल एवं विमल सेन कर रहे है। प्रतिमा का निर्माण पुरुलिया के मूर्तिकार सचिन सूत्रधार तथा विद्युत सज्जा पचगछिया के शांतिमय नायक कर रहे हैं।

 

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *