जीईसीएल प्लांट के ट्रेलर से कुचलकर युवक की मौत से आक्रोश
मां के एकलौते लाल की मौत से भड़के लोगों ने उचित मुआवजे की मांग
बर्नपुर(भरत पासवान)। हीरापुर थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 106 अंतर्गत बोडोडांगा इलाके में मंगलवार की शाम एक वाहन ने रास्ते से गुजर रहे एक युवक को कुचल दिया। जिससे उक्त युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, मृत युवक की पहचान बोडो डांगा निवासी किशन हेंब्रम के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मंगणवार की शाम की वह विश्वकर्मा पूजा के लिए अपने मालिक की गाड़ी को धोकर वापस घर जा रहा था। इसी दौरान पास से गुजर रहे एक चार पहिया वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही काफी संख्या में घटनास्थल पर स्थानीय लोग जुट गए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने आश्रित को उचित मुआवजा देने की मांग करते हुए दोषी वाहन चालक को गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं मृत युवक के गाड़ी मालिक कृष्णेंदु राय उर्फ सानू ने बताया कि मृतक उसके यहां काम करता था। परसो ही उसे पेमेंट दिया गया था, आज वह विश्वकर्मा पूजा को लेकर गाड़ी को धोकर घर जा रहा था। इसी दौरान चार पहिया पहन ने कुचल दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। उसके आश्रित की मुआवजा मिले इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं स्थानीय पार्षद अक्षय घोष ने बताया कि स्थानीय जीईईसीएल प्रबंधन से वाहनों को सावधानीपूर्वक चलाने को कहा गया था। यहां रास्ता काफी पतला है लेकिन सोमवार की शाम जीईईसीएल के एक ट्रेलर से कुचल युवक की मौत हो गई है। मृतक का मां के अलावा कोई नहीं है। प्रशासन से आश्रित को उचित मुआवजे एवं सहायता दिलाने की अपील की जा रही है।




















