प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर पश्चिम बर्दवान जिला में एम्स हॉस्पिटल की मांग
आसनसोल । शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी सह व्यवसायी कृष्णा प्रसाद विश्वकर्मा पूजा के दिन पूजा करने के बाद फेसबुक लाइव पर 7 महीने बाद आए। उन्होंने सबसे पहले शिल्पांचल वासियों को विश्वकर्मा पूजा की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। वहीं हम सभी के गौरव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनके 75 वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। पूरे देश के साथ विदेश से भी लोग उनकी जन्म दिन पर बधाईयां दे रहे हैं। कृष्णा प्रसाद ने शुभ संदेश में कहा कि विश्व के सबसे लोक प्रिय नेता, विश्व में अपनी पहचान बनाने वाले नरेंद्र मोदी जी का जीवन राष्ट्र सेवा में अर्पित है। आपके कुशल नेतृत्व, दूरदृष्टि और राष्ट्रहित में निस्वार्थ सेवा ने भारत को प्रगति, समृद्धि और वैश्विक स्तर पर गौरव दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। आपकी कर्मठता और संकल्प हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ, प्रसन्न और दीर्घायु रहें तथा भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सफलता प्राप्त करें। राष्ट्र आपके मार्गदर्शन में निरंतर आगे बढ़े, यही हमारी शुभकामना। वहीं मोदी जी के जन्म दिन पर उनसे एक अहम मांग किए जो आज तक उनसे किसी ने नहीं मांग की है। उन्होंने कहा कि भारत में बहुत जगहों पर एम्स हॉस्पिटल खोला गया है। पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिला में भी एक एम्स हॉस्पिटल खोला जाए। जिला में बहुत से गरीब तबके के लोगों का सही से चिकित्सा नहीं हो पा रहा है। चिकित्सा के लिए लोगों को दिल्ली सहित अन्य राज्यों में जाते हैं । भारत के लगभग सभी राज्यों में एम्स हॉस्पिटल है, पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान में भी एक एम्स मिलना चाहिए। इसके लिए उन्होंने कहा कि बहुत जल्द वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखेंगे।





















