Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कृष्णा प्रसाद ने जरूरतमंद छठ व्रतियों के लिए की एक बड़ी घोषणा

हेल्प लाइन नंबर 9332957147, 9641154357
आसनसोल । शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी सह व्यवसायी कृष्णा प्रसाद विश्वकर्मा पूजा के दिन पूजा करने के बाद फेसबुक लाइव पर 7 महीने बाद आए। उन्होंने सबसे पहले शिल्पांचल वासियों को विश्वकर्मा पूजा की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। वहीं उन्होंने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे बीते 30 वर्षों से व्यवसाय के साथ साथ समाजसेवी करते आ रहे हैं। कल्ला प्रभु छठ घाट पर प्रत्येक वर्ष छठ पूजा भव्यता के साथ मनाया जाता है जो पूरे जिला में एक ऐतिहासिक होता है। इस वर्ष कल्ला प्रभु छठ घाट पर 48 वां छठ पूजा मनाया जाएगा। छठ पूजा बिहार से शुरू होकर पूरे विश्व में मनाया जाता है। परिवार के लोग एक साथ मिलकर बड़े धूमधाम से मनाते हैं मगर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की इच्छा होने पर नहीं कर सकते हैं। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि वे प्रत्येक वर्ष छठ व्रत करने वाले जरूरतमंद छठ व्रतियों को साड़ी, धोती, गमछा सहित सभी पूजन सामग्री वितरण करते हैं। इस वर्ष छठ पूजा के 40 दिन पहले उन्होंने घोषणा किया कि बराकर से लेकर पानागढ़ तक के लोगों को छठ पूजा के सारी पूजन सामग्री, साड़ी, धोती,गमछा देंगे। उसके लिए एक हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं । हेल्प लाइन नंबर 9332957147, 9641154357 पर संपर्क करना होगा। छठ पूजा के 10 दिन आगे तक आवेदन स्वीकार किया जाएगा। ताकि हजारों लोगों की व्यवस्था करने में समय लगता है। छठ व्रतियों को पूजन सामग्री कल्ला प्रभु छठ घाट से आकर ले जाना होगा।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *