Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में मोदी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस का अनोखा विरोध

सड़कों पर मोदी के मुखौटा पहनकर बाटे पकोड़े बेरोज़गारी पर किया ध्यान केंद्रित

आसनसोल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जहां एक ओर देशभर में उत्सव, सेवा कार्य और जश्न का माहौल देखने को मिला, वहीं आसनसोल में इस दिन को विरोध दिवस के रूप में मनाया गया। जहां युवा कांग्रेस ने एक अनोखा और नाटकीय विरोध प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान बेरोज़गारी जैसे गंभीर मुद्दे की ओर खींचा। वहीं वोट चोरी को लेकर साक्षरता का स्लोगन देकर अभियान शुरू किया गया।
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शोभिक मुखर्जी के नेतृत्व में बीएनआर मोड़ जिला ग्रंथागार के पास युवा कांग्रेस कार्यालय के पास एकत्र हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के उस पुराने बयान को याद दिलाया जिसमें सड़क पर पकौड़े बेचने को रोजगार बताया गया था। इसी को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाने के लिए कार्यकर्ताओं ने सड़क किनारे चौप तलकर लोगों को बांटे। प्रदर्शनकारी युवाओं का कहना था कि मोदी सरकार की नीतियों के चलते रोजगार के अवसर कम हो गए हैं और आज लाखों शिक्षित युवा मजबूरी में छोटे-मोटे काम करने को विवश हैं। युवा कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह प्रदर्शन केवल विरोध जताने के लिए नहीं, बल्कि एक सशक्त संदेश देने का प्रयास था। उनका कहना है कि जब सरकार युवाओं को स्थायी और सम्मानजनक रोजगार देने में नाकाम हो रही है, तो उन्हें मजबूरी में सड़क पर पकौड़े और चाय बेचने की स्थिति तक पहुंचना पड़ रहा है। इस अनोखे विरोध के माध्यम से उन्होंने यह बताने की कोशिश की कि बेरोज़गारी आज देश के हर कोने में एक गंभीर चुनौती बन चुकी है। मौके पर गौरव राय, मिथुन हरिजन, परवेज खान, अनिल चक्रधार, सुशोभन सिन्हा, मो.शाकिर, मो. राजू, सद्दाम सहित युवा कांग्रेस के अन्य सदस्य मौजूद थे।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *