आसनसोल के रेलपार में भाजपा की ओर से निकाली गई आगामनी यात्रा
आसनसोल। भाजपा के प्रदेश कमेटी सदस्य सह आसनसोल के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी के तत्वावधान में और आसनसोल नगर निगम के 29 नंबर वार्ड पार्षद गौरव गुप्ता के नेतृत्व में धादका रोड में आगमनी यात्रा का आयोजन किया गया। आगमनी यात्रा में छोटी बच्चियों को मां दुर्गा के रूप में सजाया गया था। आगमनी यात्रा पूरे रेलपार क्षेत्र में परिभ्रमण किया। इस मौके पर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि अभी पितृपक्ष चल रहा है। महालया के बाद देवी पक्ष की शुरुआत होगी।
इसे लेकर पूरे राज्य के साथ-साथ आसनसोल के लोग भी बहुत उत्साहित हैं। उनके इसी उत्साह को ध्यान में रखते हुए और मां के आगमन की अग्रिम खुशी मनाते हुए इस आगमनी यात्रा का आयोजन किया गया। उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना किया कि सभी खुशहाल रहे और मां दुर्गा पश्चिम बंगाल में न्याय की प्रतिष्ठा करें और समाज के असुरों का वध करें।





















