Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

दुर्गापूजा से पहले बिजली, पानी, सड़क जैसे जरूरी बुनियादी चीजों की मरम्मत पर दिया जा रहा जोर

आसनसोल । निगम के प्रशासनिक मुखो मुखी सभागार में शुक्रवार बोर्ड मीटिंग हुई। बोर्ड मीटिंग में दुर्गा पूजा से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। निगम इलाके में दुर्गा पूजा के समय श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो यह सुनिश्चित करने के लिए इंतजामों पर विचार विमर्श किया गया। इस मौक पर मेयर विधान उपाध्याय, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, एमएमआईसी, बोरो चेयरमैन सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद उपस्थित थे। बैठक के संदर्भ में पत्रकारों संबोधित करते हुए मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि बैठक में आने वाले दुर्गापूजा को लेकर चर्चा की गई।यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया की दुर्गापूजा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कई रास्ते ठीक नहीं है। उनकी मरम्मत दुर्गापूजा से पहले करने का प्रयास किया जा रहा है। मेयर ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान किसी भी इलाके में कोई परेशानी न हो यह सुनिश्चित करने के लिए एक इमरजेंसी कंट्रोल रूम खुला रहेगा, जो नगर निगम से किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेगा। खासकर बिजली पानी साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वही अमरनाथ चटर्जी ने भी कहा कि दुर्गापूजा से पहले बिजली, पानी, सड़क जैसे जरूरी और बुनियादी चीजों की मरम्मत और सुचारू व्यवस्था का इंतजाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी बारिश लगातार हो रही है। अगर बारिश इसी तरह होती रही तो सड़कों के मरम्मत का कार्य पूरा होने में मुश्किल आएगी। लेकिन अगर बारिश रूकती है तो उम्मीद है कि दुर्गापूजा से पहले सभी सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *