Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

मोहिशिला के कुम्हारटोली से  मां दुर्गा की प्रतिमा का सिर चोरी होने से मचा हड़कंप 

आसनसोल ।आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत मोहिशिला स्थित आसनसोल के कुम्हारटोली  इलाके में मां दुर्गा की प्रतिमा का सिर चोरी होने से हड़कंप मच गया। मूर्तिकार बापी पाल ने बताया कि  इस प्रतिमा को अगले दो दिनों में होनी थी। वहीं इस चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़ा गया, जो उसी इलाके में दूसरे मूर्तिकार के यहां काम करता था। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर एक खंभे से बांध दिया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।मूर्तिकार बापी पाल ने कहा कि उनकी बनाई गई मूर्ति की काफी तारीफ हो रही थी। इस चोरी से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कुछ लोगों पर अपनी कलाकृति से जलन होने का आरोप भी लगाया। वहीं, आरोपी के मालिक हरी रंजन पाल ने घटना के बारे में अनभिज्ञता जताई। इस घटना से मोहिशीला  के मूर्तिकारों और स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *