Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल ग्राम के दुर्गापूजा का डोला विसर्जन और सिंदूर खेला का भव्य आयोजन

आसनसोल । दुर्गापूजा यूं तो पूरे बंगाल में धूमधाम से मनाया जाता है। आसनसोल में भी विभिन्न संस्थाओं की तरफ से दुर्गापूजा का भव्य आयोजन किया जाता है। लेकिन आसनसोल ग्राम में आयोजित दुर्गापूजा की बात ही निराली है। 350 सालों से भी ज्यादा समय से आसनसोल ग्राम में दुर्गा पूजा का आयोजन होता रहा है। दुर्गापूजा की सभी पारंपरिक रीति रिवाजों का पालन करते हुए आसनसोल ग्राम में दुर्गापूजा का भव्य आयोजन किया जाता है। दुर्गापूजा की विजयदशमी के दिन महिलाएं सिंदूर खेला का आयोजन करती हैं। मां दुर्गा के चरणों में सिंदूर अर्पित किया जाता है। उसके बाद उस सिंदूर को महिलाएं एक दूसरे को लगाती हैं। यह सुहागिनों के लिए सौभाग्य का प्रतीक है। आज विजयदशमी के अवसर पर आसनसोल ग्राम में महिलाओं ने सिंदूर खेला का आयोजन किया। इस मौके पर डोला विसर्जन भी हुआ। यह भी दुर्गापूजा आयोजन का एक अभिन्न हिस्सा है। इस मौके पर एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें आसनसोल ग्राम में रहने वाले सभी लोगों ने शामिल होकर पूरे इलाके की परिक्रमा की। मौके पर विशिष्ट उद्योगपति और समाजसेवी तथा इस इलाके के एक गणमान्य निवासी सचिन राय भी शोभायात्रा में शामिल हुए। उन्होंने सभी को दुर्गापूजा और विजयदशमी की बधाई दी और मां दुर्गा से प्रार्थना की कि वह सभी के जीवन को सुख और समृद्धि से भर दे। वहीं टीएमसी पार्षद स्थानीय निवासी उत्पल राय भी शोभायात्रा में शामिल हुए। उन्होंने भी सभी को दुर्गापूजा और विजयादशमी की बधाई दी।

 

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *