Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

एसडी 18 स्पोर्ट्स प्रथम वर्षगांठ पर खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

आसनसोल । रविवार रात आसनसोल रेलवे स्टेशन के पास पायल मल्टी प्लाजा में स्पोर्ट्स ब्रांड एसडी 18 के प्रथम वर्षगांठ पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित भूतपूर्व खिलाड़ियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान 90 से अधिक खिलाड़ी एवं भूतपूर्व खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नेशनल राइफल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वीके ढल, भूतपूर्व खिलाड़ियों में बालगोविंद मुकीम, कमलेंदु मिश्रा, संजय गुप्ता आदि उपस्थित थे।  स्पोर्ट्स ब्रांड एसडी 18 के मालिक दानिश ने बताया कि उनके स्पोर्ट्स ब्रांड का यह पहला साल पूरा हुआ। पहली वर्षगांठ के अवसर पर अपने संस्था की तरफ से 95 ऐसे खिलाड़ियों को सम्मानित किया जो इस क्षेत्र से उठकर आए हैं और उन्होंने इस क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने अभिनव साव का हवाला दिया और कहां के जिस तरह से अभिनव ने आसनसोल का परचम लहराया है। उस तरह से ऐसे और भी खिलाड़ी है, जिनको अगर प्रोत्साहन दिया जाए तो वह बहुत आगे बढ़ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि उनके बड़े भाई इम्तियाज अहमद भी हमेशा खिलाड़ियों को और खेल को बढ़ावा देने के लिए उनको प्रोत्साहित करते हैं और यही वजह है कि वह इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर पा रहे हैं। दानिश ने कहा कि वह भविष्य में भी इस तरह से खिलाड़ियों को बढ़ावा देने का अपना अभियान जारी रखना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बहुत जल्द बिहार में भी एसडी 18 का नया स्टोर खुलने वाला है। वहीं उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ लोगों से पता चला कि आसनसोल में फहीम नामक एक एथलीट है जो बहुत प्रतिभावान है। एसडी 18 की तरफ से उसकी जिम्मेदारी ली जाती है और कोशिश की जाएगी की आर्थिक अभाव के कारण उसकी प्रतिभा कुंद न हो। वही कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अभिनव साव  को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अभिनव ने कहा कि सिर्फ प्रतिभा का होना काफी नहीं है। उसका हमेशा निखारते रहना होगा और इसके लिए जी तोड़ मेहनत करने की आवश्यकता है।

 

 

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *