Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

झारखंख से आया रसोइया ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सनसनी

बाराबनी । सोमवार सुबह बाराबनी स्थित बलियापुर चक्रवर्ती पाड़ा इलाके में एक रसोईये ने अचानक कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली। सूत्रों के अनुसार पिंटू दास नामक यह रसोईया झारखंड का रहने वाला था। अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आखिर पिंटू दास ने ऐसा क्यों किया। लेकिन उसके साथ मौजूद दूसरे रसोईए ने बताया की सोमवार सुबह 5:30 के आसपास वह दोनों कुएं के पास स्नान कर रहे थे अचानक पिंटू दास ने कुएं में छलांगा मार दी। कुआं बेहद गहरा था इसलिए उसकी चीख पुकार सुनकर जो लोग वहां आए भी वह भी पिंटू दास को बचा नहीं सके। स्थानीय थाना को खबर दी गई। बाराबनी थाना की पुलिस में घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल के कर्मचारियों ने काफी एक मेहनत के बाद पिंटू के शव को कुंए से बाहर निकाला तथा आसनसोल जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिंटू के साथ आए दूसरे रसोईये ने पिंटू दास के परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। पिंटू दास के परिजन भी मौके पर पहुंचे । स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल इलाके में काली मां की पूजा होती है। इस साल भी आयोजन किया गया है। इस अवसर पर यहां पर भंडारे का आयोजन किया गया है। भंडारे में भोग बनाने के लिए झारखंड से रसोइयों को बुलाया गया था। कुल 14 रसोईए आए थे मगर उन्हें में से एक पिंटू ने अचानक ऐसा क्यों किया यह किसी की समझ में नहीं आ रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *