Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

राज्य की मुख्यमंत्री छठ व्रतियों की सुविधा को ध्यान रखते हुए विकास के सभी कार्य की है – मंत्री मलय घटक

आसनसोल। राज्य के कानून सह श्रम मंत्री मलय घटक आसनसोल के कल्ला क्षेत्र के छठ घाट पहुंचे मौके पर कल्ला अंबेडकर स्पोर्टिंग क्लब की तरफ से छठ का आयोजन किया गया है। मंत्री के अलावा मौके पर उपमेयर वशिमुल हक, बोरोचेयरमैन उत्पल सिन्हा, अनिमेष दास, पार्षद भोला हेला के अलावा अंबेडकर स्पोर्टिंग क्लब के सदस्य अवस्थित थे। इस मौके पर मंत्री मलय घटक ने कहा कि आज से 10 साल पहले भी इस छठ घाट की हालत ठीक नहीं थी। लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा इसका संज्ञान लिया गया और पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा नदी के दोनों तरफ के घाट का निर्माण किया गया। उसे वर्तमान स्वरूप में लाया गया। ताकि किसी भी श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार हमेशा छठ के श्रद्धालुओं के सुविधा का ख्याल रखती है। इस छठ घाट पर पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा नदी के दोनों तरफ व्यापक काम किया गया है। ताकि छठ मनाने आए श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि अब टीएमसी की तरफ से हर छठ घाट पर शिविर भी लगाया जा रहा है। ताकि अगर कहीं पर किसी को कोई परेशानी होती है तो तुरंत उसका निराकरण किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *