Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

दुर्गापुर  नगर निगम के वाइस चेयरमैन बदले

दुर्गापुर । दुर्गापुर नगर निगम (डीएमसी) में महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है, जबकि आसनसोल नगर निगम (एएमसी) में भी बहुत जल्द बदलाव होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। दुर्गापुर नगर निगम में वर्तमान वाइस चेयरमैन अमिताभ बनर्जी को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह जुड़े धर्मेंद्र यादव को नया वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है। अमिताभ बनर्जी को अब प्रशासनिक बोर्ड का सदस्य बनाया गया है, जो एक प्रकार से उनके पद को डाउनग्रेड करने का संकेत देता है। यह बदलाव पार्टी के आंतरिक स्रोतों के अनुसार, युवा नेतृत्व को मजबूत करने और आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारी के तहत किया गया है। धर्मेंद्र यादव को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। ताकि दुर्गापुर में पार्टी की पकड़ और मजबूत हो सके। वहीं, आसनसोल नगर निगम में भी फेरबदल की हवा तेज हो गई है। पार्टी के नेताओं द्वारा हाल ही में आयोजित बैठकों में इस मुद्दे पर चर्चा हुई है, और संभावना है कि अगले कुछ दिनों में महत्वपूर्ण पदों पर नए चेहरों को जगह मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed