समाज के सभी जरूरतमंद लोगों की सेवा करते थे कन्हाई शर्मा
Oplus_0
स्वर्गीय कन्हाईलाल शर्मा के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना देते मंत्री मलय घटक जागरण
आसनसोल । समाज के सभी जाति धर्म, भाषा के लोगों के बीच सेवाभाव से उपस्थित होकर जरूरतमंदों को सहयोग करते थे स्वर्गीय कन्हैया लाल शर्मा। शनिवार को आसनसोल मुर्गासाल में स्वर्गीय कन्हैयालाल शर्मा के घर पहुंचकर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किए एवं परिवारवालों को सांत्वना देने के दौरान उक्त बातें मंत्री मलय घटक ने कही। मंत्री ने कहा कि कन्हैयालाल शर्मा बर्नपुर शिवस्थान मंदिर, जय माता दी मंदिर कमेटी, आसनसोल महावीर मंदिर, बर्नपुर सेंट्रल अखाड़ा कमेटी सहित विभिन्न सामाजिक संगठन के सदस्य थे। बर्नपुर नरसिंहबांध स्थित उनके पुराने आवास पर कोई भी जरूरतमंद लोग मदद के लिए जाते थे, उन्हें मायूस नहीं होने देते थे।
उन्हें सहयोग करते थे। मंत्री ने स्वर्गीय शर्मा के बारे में कहा कि वे मानवता के पुजारी थे, ऐसे इंसान का चले जाना समाज के लिए बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। मंत्री ने स्वर्गीय शर्मा के पुत्र शंकरलाल शर्मा को समझाते हुए कहा कि उनका दायित्व अब काफी बढ़ गया है।
मंत्री के मुलाकात के दौरान परिवार के शारदा शर्मा, सुमन शर्मा, शंकरलाल शर्मा, उज्जवल शर्मा, हर्षवर्धन शर्मा परिवार के अन्य सदस्य के साथ उपमेयर अभिजीत घटक, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, नथमल शर्मा , अरुण शर्मा, एसएन दारुका, आसनसोल गुरुद्वारा अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह भरारा, पवन गुटगुटिया, सियाराम अग्रवाल, अंकुर ग्रुप के विशाल शर्मा, आसनसोल चेंबर कामर्स के सलाहकार नरेश अग्रवाल, बर्नपुर सेंट्रल अखाड़ा के अध्यक्ष गौरीशंकर सिंह, पार्षद अशोक रुद्र, विश्वेर अग्रवाल, सतनारायण अग्रवाल, दीपक तोदी, भगवती अग्रवाल, जगदीश शर्मा, जितेंद्र सिंह, विमला अग्रवाल आदि लोग उपस्थित थे।
















