Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा

आसनसोल । 5 तारीख को गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य पर सोमवार आसनसोल के गुरु नानक नगर से सिख समाज की तरफ से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में इस क्षेत्र के सिख समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इनके अलावा विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी भी मौजूद थे। भजन कीर्तन के साथ शोभायात्रा आगे बढ़ी। कार्यक्रम के बारे में आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह भरारा ने बताया कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर हर साल की तरह इस साल भी इस शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। 5 तारीख को उनका प्रकाश पर्व है। उससे पहले सोमवार गुरु नानक नगर से यह शोभायात्रा निकली है जो कि आसनसोल गुरु नानक स्कूल तक गई। जिसमें सिख समाज के लोगों के साथ-साथ विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी भी शामिल थे। यहां पर भजन कीर्तन किया जा रहा है और आने वाले 2 दिन आसनसोल इस्माइल के गुरु नानक स्कूल में भी विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद 5 तारीख को यह शोभायात्रा फिर इस्माइल गुरु नानक स्कूल से निकलकर इसी मार्ग पर गुरु नानक नगर तक आएगी।

 

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *