Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

काली पहाड़ी के लोगों ने अवैध कोयला खदान निर्माण का किया विरोध

आसनसोल । आसनसोल के काली पहाड़ी स्थित एजेंट पाड़ा इलाके में अवैध खदान के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उषाग्राम इलाके के रहने वाले पंडित नमक किसी व्यक्ति द्वारा यहां पर अवैध खदान बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उनलोगों ने कहा कि अगर यहां पर अवैध खदान बनता है तो उनके लिए रोजी-रोटी का सवाल खड़ा हो जाएगा। उनके घरों को नुकसान पहुंचेगा। उनकी जिंदगी खतरे में आ जाएगी। इसलिए उन्होंने खदान बनाने के कार्य का विरोध किया। वहीं जब हमने खदान बनाने से जुड़े एक श्रमिक से बात की तो उन्होंने कहा कि पंडित नमक किसी व्यक्ति के कहने पर वह यहां पर खदान बनाने आए हैं। श्रमिक ने स्वीकार किया कि यहां पर जो खदान बन रहा है वह अवैध है। लेकिन रोजगार नहीं होने की वजह से वह ऐसा करने को मजबूर है।

 

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *