Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

शगुन मैरिज हॉल को लेकर चल रहे विवाद पर कांग्रेस ने मेयर को सौंपा ज्ञापन

आसनसोल । कांग्रेस की ओर से गुरुवार आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय का ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रसेनजीत पुईतुंडी, आसनसोल साउथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शाह आलम, कांग्रेस पार्षद एसएम मुस्तफा के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। उन्होंने आसनसोल नगर निगम के 23 नंबर वार्ड इलाके में शगुन मैरिज हॉल को लेकर चल रहे विवाद पर असंतोष जाहिर करते हुए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग किया कि इस मामले की स्पष्ट तरीके से जांच की जाए और इस मामले में जो भी अनियमितता बरती गई है उसे दूर करके जो भी इस पूरे प्रकरण में दोषी हैं। उन्हें कानून के मुताबिक सजा दी जाए। उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि एक पार्षद किस तरह से किसी नगर निगम के कम्युनिटी हॉल के लिए टेंडर में सम्मिलित हो सकता है। इसके अलावा उन्होंने पिछले 10 सालों में आसनसोल नगर निगम में जितने भी कम्युनिटी हाल है में कितने पैसे नगर निगम को जमा किए गए हैं। उसका हिसाब दिया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में जितने भी कम्युनिटी हॉल हैं। उनमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है और इसके पीछे ज्यादातर मामलों में सत्ता पक्ष टीएमसी के ही नेता शामिल है। इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए प्रसेनजीत पुईतुंडी ने कहा कि यह बात अब किसी से छिपी हुई नहीं है कि आसनसोल नगर निगम के अंतर्गत जितने भी कम्युनिटी हॉल हैं। वह सब के सब टीएमसी के नेताओं की कमाई का जरिया बन चुके हैं। 23 नंबर वार्ड की टीएमसी पार्षद सीके रेशमा द्वारा नगर निगम के अधिकारियों को उनका काम करने से रोका गया। मेयर द्वारा पार्षद के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। लेकिन अभी तक उनको गिरफ्तार नहीं किया गया या फिर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। कांग्रेस नेता ने सवाल पूछा कि आखिर टीएमसी पार्षद के सर पर किसी बड़े नेता का हाथ है जिस वजह से मेयर द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज करने के बावजूद उन पर कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मेयर विधान उपाध्याय द्वारा टीएमसी पार्षद सीके रेशम के खिलाफ जो लिखित शिकायत पुलिस में दर्ज की गई है उसके 72 घंटे पूरे हो जाने के बाद भी अगर टीएमसी पार्षद के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो अगले 8 तारीख को कांग्रेस द्वारा आसनसोल उत्तर थाने का घेराव किया जाएगा उन्होंने आसनसोल नगर निगम पर करारा प्रहार करते हुए कहा की आसनसोल कारपोरेशन और कॉरपोरेशन नहीं रहा यह चोरपोरेशन हो गया है। वही एक और कांग्रेस नेता शाह आलम ने भी इस पूरे मामले में टीएमसी और नगर निगम को जमकर लताड़ लगाई उन्होंने कहा कि सिर्फ एक शगुन मैरिज हॉल नहीं बल्कि नगर निगम के अंतर्गत आने वाले जितने भी मैरिज हाल हैं या पार्किंग है सब में भ्रष्टाचार हो रहा है और इसके पीछे किसी ने किसी बड़े टीएमसी नेता का हाथ है वहीं उन्होंने इस बात पर भी हैरानी जताई कि टीएमसी पार्षद सी के रेशमा द्वारा इस मामले में जांच के लिए हाई पावर कमेटी का गठन की बात की जा रही है उन्होंने कहा कि हाई पावर कमेटी का गठन अगर होता भी है तो उसमें मेयर के तौर पर विधान उपाध्याय का रहना बनता है संसद के तौर पर शत्रुघ्न सिन्हा भी रह सकते हैं लेकिन सीके रेशमा द्वारा पांडेश्वर के विधायक और टीएमसी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती का नाम कैसे लिया गया आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के किसी मामले में पांडवेश्वर के विधायक हाई पावर कमेटी का हिस्सा कैसे बन सकते हैं। उन्होंने भी चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर मेयर द्वारा टीएमसी पार्षद के खिलाफ दर्ज की गई शिकायत पर पुलिस ने 72 घंटे के अंदर कार्रवाई नहीं की तो आने वाले 8 तारीख को कांग्रेस द्वारा आसनसोल उत्तर थाने का घेराव किया जाएगा।

 

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *