रजत जयंती के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन
आसनसोल । भाषा सहित स्मारक समिति की ओर से संस्था के 25 वर्ष पूरे होने की खुशी में 7, 8 और 9 नवंबर को रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। इसे लेकर गुरुवार संस्था के सदस्यों द्वारा एक संवाददाता सम्मेलन किया गया। इसमें उन्होंने बताया कि 7 से लेकर 9 तारीख तक उनके संस्था द्वारा बांग्ला संस्कृति के प्रचार प्रसार को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शांतिनिकेतन का मुखौटा नृत्य किया जाएगा। इसके अलावा और भी कई डांस एकेडमी आएंगे जो अपना यहां पर दिखाएंगे।
इसके अलावा यहां पर दो बोल संगीतकार भी आएंगे और अपने गीत प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि इस पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य बांग्ला संस्कृति को बढ़ावा देना है। इसलिए यहां पर बंगाल के संस्कृति और धरोहर को उजागर करते हुए कार्यक्रम रखे गए हैं। वह चाहते हैं कि आसनसोल की जनता ज्यादा से ज्यादा इस कार्यक्रम में आए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन शहनाई की धुन से किया जाएगा इसमें कोई प्रवेश मूल्य नहीं है।
















