Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

फिरोज खान एफके को ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ इमाम के पश्चिम बंगाल राज्य का बनाया गया वाइस चेयरमैन

आसनसोल । फिरोज खान एफके जो देश और विदेश में अपने कारोबार और सामाजिक काम के साथ-साथ बहुत सारे मस्जिद मदरसे के काम से भी जुड़े रहते हैं। उनके इतने सालों के सामाजिक कार्यों को देखते हुए फिरोज खान एफके को ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ इमाम के पश्चिम बंगाल राज्य का वाइस चेयरमैन बनाया गया। फिरोज खान एफके ने वाइस चेयरमैन का नियुक्ति पत्र देखते हुए बताया कि ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ इमाम का हेड ऑफिस कोलकाता में है और यह संगठन पूरे पश्चिम बंगाल और दूसरे राज्यों के मस्जिद के इमामों की भलाई और उनके सामाजिक-आर्थिक प्रभाव और उनकी ज़िंदगी की हर ज़रूरत और डेवलपमेंट के लिए काम करती है। साथ ही साथ एजुकेशन, हेल्थ और समाज के ज़रूरी कार्यों और लोगों की ज़रूरतों में भी हमेशा आगे रहती है और कुछ न कुछ पहल करती रहती है।
फिरोज खान एफके ने बताया कि ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ इमाम के अध्यक्ष मोहम्मद बाकीबिल्ला मोल्ला ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ कई बार बातचीत और मीटिंग की है और खासकर मुख्य रूप से वक्फ (संशोधन) अधिनियम और राज्य में मुस्लिम समुदाय को प्रभावित करने वाले अन्य मुद्दों से संबंधित बात हुई। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बहुत सारे कार्यक्रमों में ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ इमाम के पदाधिकारी साथ-साथ नज़र आए हैं। फिरोज खान एफके ने बताया कि वह तो हमेशा सामाजिक काम और लोगों की भलाई की फिक्र में रहते ही हैं और अब यह ज़िम्मेदारी मिलने के बाद वह मस्जिद के इमामों के हर भलाई के काम में आगे बढ़कर करेंगे और हमेशा यही कोशिश रहेगी कि मस्जिद के इमाम और उनके परिवार की ज़िंदगी में ज़्यादा से ज़्यादा तरक्की और भलाई का काम हो और उन लोगों को किसी तरह की भी आर्थिक परेशानी न हो, साथ ही साथ इमाम के बच्चों की तालीम और अच्छी ज़िंदगी पर भी ध्यान देंगे।  फिरोज खान एफके को यह जिम्मेदारी मिलने से शिल्पांचल के साथ-साथ पूरे राज्य में मुस्लिम लोगों में बहुत खुशी और उम्मीद दिखाई दे रही है और लगातार राज्य के हर तरफ से उन्हें बधाई दी जा रही है।

 

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *