श्रीश्री सिद्धीदाता शिव मंदिर का घंटा चोरी, सनसनी
रानीगंज । रानीगंज का 88 नंबर वार्ड अंतर्गत ईस्ट कॉलेज पाड़ा इलाके में श्रीश्री सिद्धीदाता शिव मंदिर से अपराधियों ने लगभग 33 किलो का एक घंटा चुरा लिया। अभी उसकी वर्तमान कीमत लगभग 35000 रुपए बताई जा रही है। घटना के संदर्भ में जब मंदिर कमेटी से जुड़े वीरेन बाउरी से बात की तो उन्होंने कहा कि रोज की तरह शनिवार जगत यादव नामक एक व्यक्ति सुबह मंदिर के साफ सफाई करने के लिए आए थे। तब उन्होंने देखा कि मंदिर का घंटा चोरी हो गया है।
उन्होंने अन्य लोगों को सूचना दी तब उन्होंने देखा कि मंदिर में रंग रोगन करने के लिए लकड़ी की एक सीढ़ी रहती है। उस सीढ़ी का उपयोग करके अपराधी ऊपर चढ़े और उन्होंने एस्बेस्टस तोड़कर लोहे से घंटा लटक रहा था। उसे काट कर उसे चुरा लिया बताया जा रहा है कि अपराधी मंदिर के पीछे के दरवाजे से घुसे थे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं जगत यादव नामक जो व्यक्ति मंदिर में रोजाना साफ सफाई करने के लिए आते हैं।
जब हमने उनसे बात की तो उन्होंने कहा कि रोज की तरह सुबह 4.30 बजे वह मंदिर में साफ सफाई करने के लिए आए थे, तो देखा कि एस्बेस्टस टूटा हुआ है और मंदिर का एक घंटा चोरी हो गया है। उन्होंने कहा कि अपराधी लकड़ी की सीधी से ऊपर चढ़े और उन्होंने एस्बेस्टस तोड़कर इस घटना को अंजाम दिया। जगत यादव ने बताया कि वह पिछले दो सालों से यहां पर काम कर रहे हैं। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
















