Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आईएसपी दौरे पर पहुंचे सेल के सीएमडी ने यूनियनों मांगों पर आश्वासन देते हुए एक्सपेंपेशन प्रोजेक्ट पर फोकस करने की अपील

बर्नपुर(भरत पासवान)। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अमरेंदु प्रकाश शनिवार को इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर के दौरे पर पहुंचे। शनिवार की सुबह प्लांट का दौरा करने के पश्चात उन्होंने आईएसपी में सक्रिय पांचों यूनियन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक उन्होंने यूनियन नेताओं के सवालों का जवाब दिया और साफ कहा-“कंपनी न मेरी है, न आपकी, यह हम सबकी है। कोई बनिया की दुकान नहीं चला रहे हैं कि मुनाफा जेब में डाल लेंगे। जो भी होता है, सबके सामने आता है।” सीएमडी ने कहा कि कंपनी को अभी एक्सपांशन प्रोजेक्ट पर फोकस करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दुनियादी सुविधाओं में किसी भी तरह की कटौती नहीं होगी। जैसे-जैसे मुनाफा बढ़ेगा, वैसे-वैसे कर्मचारियों की सुविधाएं, अस्पताल, शिक्षा और सुरक्षा पर खर्च भी बढ़ाया जाएगा। साथ ही सीएमडी अमरेंदु प्रकाश सेल के अस्पतालों के निजीकरण पर खुलकर जवाब नहीं दिए। कहा कि निजीकरण को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं की जाएगी। बैठक में इंटक, सीटू, एचएमएस, एटक, बीएमएस यूनियन के नेताओं ने एरियर, ठेका मजदूरों की कटौती, बढ़ते हादसे, आवास संकट, स्कूल और अस्पतालों की स्थिति पर सवाल उठाए। नेताओं ने कहा-प्रोडक्शन बढ़ा है, मैनपॉवर घटा है, ऐसे में ठेका मजदूरों की 20 प्रतिशत कटौती कर्मचारियों पर दबाव बढ़ा रही है। बैठक में इंटक से हरजित सिंह विल्पब मांझी, सीटू सोरेन चटर्जी, प्रतीक गुप्ता, एटक से आरएन सिंह, प्रदीप साहू, बीएमएस से अजय सिंह, संजीत प्रसाद, तथा एचएमएस से मुमताज अहमद मौजूद रहे। वहीं प्रबंधन की ओर से डीआईसी सुरजीत मिश्रा, ईडी (वर्क्स)विपिन कुमार सिंह, सीजीएम इंचार्ज (एचआर) यूपी सिंह , सीजीएम (एचआर) जितेंद्र कुमार शामिल थे।

 

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *