ईसीएल कर्मचारी के साथ पुनर्वासन के नाम पर हुआ फर्जीवाड़ा, सर्वेयर पर है धांधली का आरोप
पांडवेश्वर । पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के जामबाद बेनियाडीह इलाके से एक फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। जहां एक ईसीएल कर्मचारि के परिवार का आरोप है कि वे लोग जामबाद कोलियरी के तीन नंबर इलाके में 40 सालों से रह रहे थे। लेकिन जब बात पुनर्वासन की आई तब सर्वेयर ने परिवार वालों से कहा कि पुनर्वासन के पैसे ईसीएल कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में ही आएंगे। लेकिन परिवार के लोगों का आरोप है कि अब तक पुनर्वासन के पैसे उनके अकाउंट में नहीं आए हैं। इस मामले में छाया भूमि और सोमनाथ भूमि का कहना है कि पुनर्वासन के नाम पर जो पैसे उन्हें मिलने थे।
वह पैसे उनके रिश्तेदार रंजीत भूमि और संजीत भूमि ने गलत तरीके से अपने बैंक अकाउंट में डिपॉजिट करवाए लिए। छाया भूमि ने कहा कि वह और उनके पति कैंसर से पीड़ित है और उनका इलाज चल रहा है ऐसे में परिवार के सदस्य पुर्नावासन के लिए दिए गए पैसे के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। लेकिन कहीं पर उन्हें उम्मीद नजर नहीं आ रही।
छाया भूमि ने तो बताया कि वह इसे लेकर स्थानीय नेताओं के पास भी गई लेकिन वहां पर भी उन्हें कोई उम्मीद नजर नहीं आई। दूसरी तरफ पांडवेश्वर मंडल दो के भाजपा अध्यक्ष बेनूधर मंडल ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि ईसीएल कर्मचारी और उनकी पत्नी दोनों ही कैंसर के पेशेंट है और ऐसी अवस्था में उनके पुनर्वासन के पैसे में भी बड़ी गड़बड़ी हुई है उन्होंने इस पूरे मामले में ईसीएल प्रशासन की लापरवाही बताई और परिवार वालों को आश्वासन दिया कि वह परिवार के लोगों के साथ है बेनुधर मंडल ने कहा कि हमने इस मामले को लेकर ईसीएल प्रशासन से भी शिकायत की है।
















