Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

गुरु नानक साहिब जी के प्रकाश पर्व पर कुलदीप सिंह सलूजा ने बाथरूम के लिए की दिया सेवा 40,000 रुपया

Oplus_0

आसनसोल । गुरु नानक साहिब जी के प्रकाश उत्सव को ध्यान में रखते हुए आसनसोल गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान एवं सिख वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन समाजसेवी कुलदीप सिंह सलूजा ने अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय महिंदर कौर सलूजा की याद में उखड़ा गुरुद्वारा साहिब में शौचालय कार्यों के लिए 40,000 रुपया की सेवा का योगदान दिया।

गुरुद्वारे के शौचालय होंगे पुनः निर्माण
कुलदीप सिंह सलूजा ने बताया कि सिख वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकारी प्रधान सुरजीत सिंह मक्कड़ के आग्रह पर यह सेवा की गई। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारे में शौचालय सही से कार्य नहीं कर रहे थे, इसलिए गुरु नानक साहिब जी के प्रकाश पर्व को ध्यान में रखते हुए इन्हें सुधारने का निर्णय लिया गया।

“गुरु महाराज की ही करवाई सेवा” — सलूजा
सलूजा ने कहा, “यह सेवा गुरु महाराज ने अपने ही करवाई है। सब गुरु महाराज के ही दिए हुए पैसे हैं। अपनी कृत कमाई से कोशिश की जाती है कि गुरु घर को संवारने और सिख समाज के हर कार्य में सहयोग किया जाए।”

सेवा भावना से प्रेरित कदम
उन्होंने आगे कहा कि गुरु महाराज इसी तरह सेवा का अवसर देते रहें, यही हमारी कामना है। सलूजा परिवार का यह योगदान समाज में सेवा भावना और गुरु पर विश्वास का प्रतीक है।
इस कार्यक्रम के दौरान उखड़ा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से कुलदीप सिंह सलूजा को सम्मानित भी किया गया।

 

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *