Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

200 करोड़ रुपया घोटाले मामला को लेकर साउथ थाना के सामने भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

आसनसोल । एक और चिट फंड घोटाले में हजारों लोगों को ठगने के आरोप को सामने रखते हुए रविवार आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में आसनसोल दक्षिण थाना में ज्ञापन सौंपा गया। इस बारे में विधायक ने कहा कि हाल ही में आसनसोल उत्तर थाना इलाके में ऐसे ही एक घोटाले की बात सामने आया था, जिसमें टीएमसी के अल्पसंख्यक सेल के नेता शकील अहमद के बेटे तहसीन अहमद की संलिप्तता सामने आई थी। अब एक बार फिर आसनसोल में ऐसे ही एक घोटाले की बात सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि एरोपनिक्स एग्रीकल्चर एंड स्पोर्ट इंडिया डेवलपमेंट नामक एक कंपनी के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने सिर्फ आसनसोल या पश्चिम बंगाल नहीं बल्कि झारखंड यहां तक कि छत्तीसगढ़ के भी कई हजार लोगों को चूना लगाया है। इस कंपनी के मालिक के दो भाई हैं उनका नाम है फैयाज अहमद और मोहम्मद नदीम उनके साथ इस कंपनी में विजय पंडित, साबिर अंसारी, रोहित राणा और साकिर अली भी हैं। इन सभी पर आरोप है कि उन्होंने हजारों लोगों को ठगा है और यह राशि 200 करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि लगभग 2000 से ज्यादा चेक बाउंस हो चुके हैं। विधायक का कहना था कि इससे पहले पश्चिम बंगाल में जितने भी इस तरह के घोटाले हुए हैं। सब में टीएमसी नेताओं को जेल जाना पड़ा है। लेकिन फिर भी यह मामले रुक नहीं रहे हैं और लोगों को अभी भी ठगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक इस मामले में कोई राजनीतिक संलिप्तता सामने नहीं आई है। लेकिन यह हो ही नहीं सकता कि इतना बड़ा घोटाला हुआ हो और इसकी जानकारी स्थानीय टीएमसी नेताओं और पुलिस प्रशासन को न हो इसलिए आज उन्होंने आसनसोल साउथ थाना में ज्ञापन दिया और इस पूरे घोटाले में जो भी अपराधी शामिल है उनको 7 दिनों के अंदर गिरफ्तार करने की मांग की। अग्निमित्रा पाल ने कहा कि अगर 7 दिनों के अंदर अपराधी गिरफ्तार नहीं हुई तो भाजपा बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी।

 

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *