Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

शगुन मैरेज हॉल मामले में टीएमसी पार्षद के खिलाफ हुई मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग पर थाना में सौंपा गया ज्ञापन

आसनसोल । कांग्रेस की तरफ से रविवार आसनसोल उत्तर थाना में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि 23 नंबर वार्ड की टीएमसी पार्षद सीके रेशम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने की मांग की। इस मौके पर यहां कांग्रेस के प्रदेश कमेटी सचिव प्रसेनजीत पुईतुंडी, कांग्रेस पार्षद एसएम मुस्तफा, आसनसोल साउथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शाह आलम के अलावा अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। आसनसोल उत्तर थाना को दिए गए ज्ञापन में कांग्रेस की तरफ से कहा गया कि 23 नंबर वार्ड में शगुन मैरिज हॉल के संचालन की जिम्मेदारी पहले टीएमसी पार्षद सीके रेशमा के पास थी। लेकिन अब इसका टेंडर निकाला गया और इसकी जिम्मेदारी किसी दूसरी कंपनी को दी गई है। लेकिन अभी तक सीके रेशमा द्वारा शगुन मैरिज हॉल को खाली नहीं किया गया है। जिस वजह से नई कंपनी शगुन मैरिज हॉल के संचालन से वंचित रह रही है। इसे लेकर आसनसोल नगर निगम की तरफ से एक लिखित शिकायत भी पुलिस में दर्ज कराई गई है। लेकिन इसके बावजूद सीके रेशमा अभी भी शगुन मैरिज हॉल को गैर कानूनी तरीके से संचालित कर रही है और वहां से पैसे ले रही हैं। यह पैसे न तो नगर निगम और न ही सरकार के कोषागार में जमा हो रहा है। इसे लेकर कांग्रेस द्वारा नॉर्थ थाना को ज्ञापन सौंपा गया और मांग की गई की टीएमसी पार्षद के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए और आसनसोल नगर निगम द्वारा जो एफआईआर दर्ज कराया गया है उसे पर कार्रवाई की जाए।

 

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *