सीएमपीडीआई कार्यालय में आयोजित लिट्टी चोखा में शामिल हुए मंत्री मलय घटक
आसनसोल । आसनसोल सीएमपीडीआई कार्यालय के एक भवन में जेके सिंह द्वारा लिट्टी चोखा का कार्यक्रम रखा गया, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिंद मजदूर सभा के सचिव शिवकांत पांडे, मंत्री मलय घटक, टीएमसी जिला अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवाती, विष्णुदेव नोनिया, आसनसोल नगर निगम उपमेयर अभिजीत घटक आदि उपस्थित थे। इस मौके पर मलय घटक ने कहा कि भारत में जितने भी प्रधानमंत्री हुए हैं जवाहरलाल नेहरू से लेकर डॉ. मनमोहन सिंह तक सभी ने राष्ट्र को कुछ न कुछ दिया है।
राष्ट्र के लिए कुछ न कुछ निर्माण किया है। लेकिन वर्तमान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक प्रधानमंत्री हैं। जिन्होंने कुछ बनाया तो नहीं ही जो पहले से बना हुआ था। उसे भी भेज दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह से प्रधानमंत्री देश के युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। प्रधानमंत्री बनने से पहले उन्होंने वादा किया था कि हर साल 2 करोड नए रोजगार का सृजन किया जाएगा। वहीं विदेश से ब्लैक मनी लाने की बात कह गए थे। लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया गया।
















