Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

इम्तियाज अहमद अंसारी की दूसरी किताब का किया गया विमोचन

आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के सभागार में रविवार आसनसोल उर्दू अकादमी की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर एक विशेष सेमिनार आयोजित किया गया जिसमें आसनसोल नगर निगम के उपमेयर वशिमुल हक विशेष रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर आसनसोल के विख्यात बुद्धिजीवी इम्तियाज अहमद अंसारी की दूसरी किताब का विमोचन किया गया। इसके अलावा यहां पर एक सेमिनार का भी आयोजन किया गया जहां उर्दू साहित्य से जुड़े तमाम विशिष्ट लोग उपस्थित थे। इस मौके पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी मोहम्मद हारुन और अब्दुल वजूद अंसारी द्वारा किताब का विमोचन किया गया। इस बारे में आसनसोल नगर निगम के उपमेयर ने बताया कि आज का सेमिनार अल्लामा इकबाल सर सैयद अहमद खान और अब्दुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया था, जिसमें आसनसोल ही नहीं बल्कि झारखंड आदि से भी उर्दू से जुड़े बुद्धिजीवी आए थे।

 

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *