Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

छत्तीसगढ़ महोत्सव में नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़ के संस्कृति से अवगत कराने का किया गया प्रयास

बर्नपुर(भरत पासवान)। छत्तीसगढ़  राज्य  के रजत स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में इस्को स्टील प्लांट में कार्यरत छत्तीसगढ़िया कर्मचारियों द्वारा छत्तीसगढ़ महोत्सव का आयोजन भारती भवन में किया गया। इस आयोजन में  छत्तीसगढ़ के लोक नृत्य कला की प्रस्तुती के लिए “चिन्हारी” समूह के देवेंद्र कुमार देशमुख द्वारा 18 सदस्यीय साथी कलाकारों के साथ बर्नपुर पहुचें और कार्यक्रम में सफल प्रस्तुति दी। इस दौरान बच्चों के समूह ने भी छत्तीसगढ़ी लोक संगीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आईएसपी के सीजीएम (इलेक्ट्रिकल, ए एंड आई एंड सी एंड ए) पीके मिश्रा एवं सीजीएम (यूएसएम) हेमंत कुमार मौजूद रहे। इस कार्यक्रम मुख्य उद्देश्य वर्तमान और आगे की पीढ़ी को छत्तीसगढ़ के संस्कृति से अवगत कराना था। वहीं जीमन(एम एम) अजय चंद्राकर के नेतृतत्व में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बर्नपुर में रहने वाले छत्तीसगढ़िया लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष सिन्हा, राहुल कौशिक, आनन्द राठौर, नरेंद्र पाटले, विनय देशमुख, बाबूलाल बरेठ, सुरेंद्र साहू की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

 

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *