Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पश्चिम बर्दवान जिला के नए जिला अधिकारी कार्यालय में हुई प्रशासनिक बैठक

आसनसोल। पश्चिम बर्दवान जिला के नए जिला अधिकारी कार्यालय में सोमवार एक जरूरी बैठक का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा वर्चुअल तरीके से उपस्थित सभी को संबोधित किया गया। उन्होंने वर्चुअल तरीके से प्राकृतिक आपदाओं में नुकसान झेलने वाले लोगों को राहत वितरण किया। इसके अलावा उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन और कई सरकारी सेवाएं प्रदान की। इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने पश्चिम बंगाल में जबरदस्ती एसआईआर लागू किया है। इस तरह से वह इस राज्य की जनता को उनके मताधिकार से वंचित करना चाहती है। इस मौके पर यहां मंत्री मलय घटक प्रदीप मजूमदार, पश्चिम बर्दवान जिला अधिकारी एस पन्नबलम, आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त सुनील कुमार चौधरी, आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय, पश्चिम बर्दवान जिला परिषद अध्यक्ष विश्वनाथ बाउरी सहित तमाम बड़े प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *