आसनसोल बुधा कब्रिस्तान में कब्रों पर स्थापित पवित्र क्रॉस को नुकसान पहुंचाने वाले के खिलाफ शिकायत
आसनसोल । आसनसोल के चेलिडांगा सेंट जॉन चर्च द्वारा सोमवार को आसनसोल साउथ पुलिस पोस्ट (पीपी) में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। उस शिकायत में, चर्च की ओर से फर्नांडीज रेमंड बेसरा ने कहा कि कुछ लोगों ने आसनसोल के बुधा कब्रिस्तान में कब्रों पर स्थापित पवित्र क्रॉस को नुकसान पहुंचाया। इसके खिलाफ, चेलिडांगा सेंट जॉन चर्च द्वारा आसनसोल साउथ पुलिस पोस्ट में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।
जिसमें उन्होंने कब्रिस्तान को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इससे संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें दिखाई दे रहा है कि एक युवक कब्रिस्तान में घुस रहा है और कब्रों पर लगे क्रॉस को उखाड़ रहा है। फिर वह इस बारे में बात भी करता है। हालांकि इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि न नहीं गई है। इस बीच, पुलिस ने बताया कि आसनसोल सेंट जॉन्स चर्च की ओर से पूरे मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
















