Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

विधायक के 5 साल में पहली बार इलाके में जाने पर लोगों ने मिठाई खिलाकर शिकायत की

आसनसोल । आसनसोल दक्षिण की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल अपने दीदी भाई कर्मसूची के तहत आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 85 के बूथ संख्या 222 स्थित ब्राह्मण पाड़ा में जनसंपर्क कर रही थी। इसी दौरान एक अनोखी घटना देखने को मिली जहां कुछ स्थानीय लोगों ने अपने विधायक को साथ पाकर 5 साल में पहली बार इलाके में आने की शिकायत करते हुए मिठाई खिलाई। लोगों का यह अनोखा विरोध पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। विधायक अग्निमित्रा पॉल को 5 साल में पहली बार वह भी चुनाव नजदीक आने पर इलाके में आने की शिकायत करते हुए लोगों ने विधायक कार्यालय का पता पूछा। जिस पर विधायक अग्निमित्रा पॉल ने लोगों को समझाते हुए कहा कि उनका मोबाइल नंबर सबके पास उपलब्ध है एवं कार्यालय इवलिन लॉज में है। इस घटना पर तृणमूल जिलाध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने भाजपा पर जमकर कटाक्ष किया है। वहीं दूसरी तरफ विधायक अग्निमित्रा पॉल ने इसका जवाब देते हुए शिकायत करने वाले लोगों को तृणमूल का कैडर बताते हुए बेवजह उनके परेशान करने का आरोप लगाया। इस पूरे घटनाक्रम से शिल्पांचल में तृणमूल भाजपा के बीच दोबारा से वाक्य युद्ध छिड़ गया है।

 

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *