Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

नगर निगम में हो रहे अवैध गतिविधियों को रोकने की मांग पर मेयर को सौंपा गया ज्ञापन

आसनसोल । मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कमेटी की ओर से मंगलवार आसनसोल नगर निगम का घेराव किया गया। इस मौके पर तापस कवि, पार्थ मुखर्जी के अलावा सत्यजीत चटर्जी, विक्टर आचार्य, वृंदावन रुईदास, मैत्री दास, जयदेव चक्रवर्ती सहित अन्य वामपंथी कार्यकर्ता उपस्थित थे। मौके पर नगर निगम में चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर मेयर को ज्ञापन सौंपा गया और उनसे मांग की गई की कारपोरेशन क्षेत्र में जो भी अवैध गतिविधियां चल रही है। उन पर नकेल लगाई जाए। इस मौके पर पार्थ मुखर्जी ने कहा आज उन्होंने मेयर को ज्ञापन सौंपा और जो भी अवैध गतिविधियां हो रही है। उसे पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मेयर ने उनकी बातों को सुना पार्टी की तरफ से नगर निगम को 1 से 2 महीने का समय दिया जा रहा है अगर उसे समय के अंदर अवैध गतिविधियों पर रोक नहीं लगी तो आने वाले समय में माकपा की तरफ से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

 

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *