विधानसभा चुनाव के साथ एसआईआर प्रक्रिया पर आईएनटीटीयूसी कर रहा फोकस
मतदाता सूची से किसी का नाम नहीं कटे किया जा रहा सुनिश्चित
बर्नपुर(भरत पासवान)।पूरे राज्य में एसआईआर प्रक्रिया जारी है। वहीं एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के कर्मी मतदाताओं को हर संभव सहयोग करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। इसे लेकर मंगलवार को बाटा रोड स्थित आईएनटीटीयूसी कार्यालय परिसर में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए
आईएनटीटीयूसी ब्लॉक अध्यक्ष उत्पल सेन ने सोमवार की शाम दिल्ली में हुए धमाकों में मृत लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि साल 2011 में काफी संघर्ष के बाद ममता बनर्जी राज्य की मुख्यमंत्री बनी।
ममता बनर्जी की सरकार द्वारा 70 – 75 जनहित योजनाओं को शुरू किया गया है जिसमें से किसी न किसी योजना का लाभ राज्य के हर घर के लाभुक को मिल रहा है। वहीं सेल इस्को स्टील प्लांट में होने वाले यूनियन चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि आईएनटीटीयूसी का आईएसपी में संगठन काफी नया है। काफी सक्रिय नहीं होने के बावजूद आईएनटीटीयूसी ने हाल के दिनों में सम्पन्न हुए बर्नपुर मिड टाउन क्लब, भारती भवन, बर्नपुर क्रिकेट क्लब के चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि आईएसपी के मान्यता चुनाव में आईएनटीटीयूसी भाग लेना या नहीं इसका निर्णय उच्च नेतृत्व लेगा। वहीं उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर कहा कि 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर पूरा फोकस किया जा रहा है। साथ ही फिलहाल तृणमूल कांग्रेस के साथ आईएनटीटीयूसी एसआईआर प्रक्रिया को पूरा कराने में लोगों का सहयोग कर रही है। वहीं बर्नपुर टाउनशिप में 2- 3 बूथ ऐसे हैं जहां के क्वार्टरों को तोड़ दिया गया है। इस स्थिति में इस बूथ के मतदाताओं को खोज पाना बीएलओ के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। इसमें आईएनटीटीयूसी लोगों की हर संभव सहयोग कर रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि बर्नपुर के आईएसपी क्वार्टरों में रहने वाले लोगों का क्वार्टर बदल जाता है, इस स्थिति में भी मतदाताओं को खोज पाना बीएलओ के लिए परेशानी भरा है। आईएनटीटीयूसी के कर्मी लोगों को फॉर्म भरने में पूरा सहयोग कर रहे हैं। साथ ही यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी व्यक्ति का वोटर लिस्ट से नाम नहीं कटे। इस दौरान आईएनटीटीयूसी ब्लॉक अध्यक्ष उत्पल सेन के साथ पार्थ चटर्जी, बस यूनियन के मोहम्मद समीर बांके, पीकू तिवारी, प्रेम चौहान, पप्पू स्वर्णकार, पप्पू मिश्रा, उत्तम चटर्जी, सुब्रत हाजरा, मंदीप मक्कड़ आदि उपस्थित थे।
















