Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल के रेलपार में चला रेलवे का बुलडोजर

आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के 24 नंबर वार्ड अंतर्गत महुआ डंगाल रेलपार लोको क्वार्टर इलाके में मंगलवार आरपीएफ द्वारा अभियान चलाया गया और 10 परित्क्वायक्त क्वार्टर को बुलडोजर के द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। इसके पास स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किया गया। वहीं 24 नंबर वार्ड की टीएमसी पार्षद फनसबी आलिया को खबर दी गई। वह मौके पर पहुंच गई और उन्होंने इस अभियान का‌ विरोध किया।उन्होंने कहा कि एक तरफ केंद्र की भाजपा सरकार बंगाल के लोगों को एसआईआर के नाम पर परेशान कर रही है तो दूसरी तरफ रेलवे द्वारा लोगों को उनके घरों से निकाला जा रहा है। लेकिन वह चाहते हैं कि लोगों को कुचलकर विकास न हो और इसके लिए वह यह चाहते हैं कि पहले यहां के लोगों को पुनर्वास दिया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास काफी जमीन है यहां के लोगों को वह जमीन उपलब्ध कराई जाए। ताकि राज्य सरकार के यहां के लोगों के लिए घर बना दे।

 

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *