Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

टोटो चालकों को बेवजह किया जा रहा परेशान, जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो होगा आंदोलन

आसनसोल । राज्य सरकार की तरफ से टोटो के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 30 नवंबर है, लेकिन उससे पहले ही आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र के कई इलाकों में आरटीओ द्वारा टोटो को पकड़ा जा रहा है। प्रशासन की तरफ से कहा जा रहा है रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को संपन्न करने के लिए इन्हें पकड़ा जा रहा है। लेकिन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी नहीं हो रही है और टोटो को छोड़ा भी नहीं जा रहा है। इसी के खिलाफ बुधवार आसनसोल के रवींद्र भवन के सामने टीएमसी के श्रमिक संगठन आईएनटीटीयूसी आसनसोल नार्थ ब्लॉक 1 अध्यक्ष राजू अहलूवालिया ने कई टोटो चालकों को साथ लेकर विरोध प्रदर्शन किया। राजू अहलूवालिया ने कहा कि प्रशासन न तो रजिस्ट्रेशन कर रहा है, नहीं टोटो को छोड़ रहा है। ऐसे में उनके लिए आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सरकार द्वारा 1000 रुपया में रजिस्ट्रेशन की बात कही गई है। लेकिन वह प्रक्रिया पूरी नहीं की जा रही है। राजू अहलूवालिया ने कहा कि आज वह लोग जिला अधिकारी से मिलेंगे और अगर जल्दी इस समस्या का समाधान नहीं निकाला गया तो आने वाले समय में और बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।

 

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *