Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

रेलवे क्वार्टर से बेघर किए गए लोगों को पुनर्वास की मांग पर मेयर से मिला युवा कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल

आसनसोल । आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौरव राय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की और कहा कि बीते मंगलवार आसनसोल नगर निगम के 24 नंबर वार्ड इलाके के रेलवे क्वार्टर को तोड़ने के लिए रेलवे द्वारा अभियान चलाया गया था। उन्होंने कहा कि उसे क्षेत्र में लगभग 250 परिवार रहते हैं अगर इस तरह से रेलवे द्वारा उन्हें बेघर कर दिया जाएगा तो वह कहां जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह परिवार जो उस जगह पर रहते हैं। वह सभी इस राज्य के मतदाता है, इसलिए राज्य सरकार द्वारा पुनर्वास देना चाहिए। ताकि यह बेघर न हो इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अभी पूरे राज्य में एसआईआर चल रहा है। ऐसी स्थिति में अगर उनको बेघर कर दिया जाए तो उनके लिए बाद में परेशानी खड़ी हो सकती है। इसलिए उन्होंने मेयर से मांग किया कि वह रेलवे को चिट्ठी लिखे और जब तक यह एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है। तब तक रेलवे अपना अभियान बंद रखें। इस संदर्भ में मेयर से बात की तो उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वह कोशिश करेंगे कि वहां पर रहने वाले परिवारों के लिए कोई व्यवस्था की जा सके। वहीं उन्होंने कहा कि वह रेलवे को चिट्ठी लिखेंगे और एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने तक रेलवे के अभियान को बंद रखने के लिए कहेंगे।

 

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *