Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

मैनेजर गार्ड काउंसिल की ओर से सात सूत्री मांगों के समर्थन में किया गया प्रदर्शन

आसनसोल । आसनसोल रेलवे डिवीजन के डीआरएम कार्यालय के सामने बुधवार ट्रेन मैनेजर गार्ड काउंसिल की ओर से सात सूत्री मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया गया। ट्रेन मैनेजर्स के लिए न्याय संगत वेतन स्तरों को सुनिश्चित करने संयुक्त भीम आदेश के आधार पर जारी की 24 और एडवांस करेक्शन स्लिप संख्या 2 को तत्काल समाप्त करने रनिंग एलाउंस में 1 जनवरी 2024 से 25 फीसदी की वृद्धि करने सभी ट्रेन मैनेजर्स को एमएसीपी का लाभ पहुंचाने स्टेशन क्षेत्र में वाहनों की सिक्योरिंग और रिलीजिंग से संबंधित रेलवे बोर्ड का संयुक्त प्रक्रिया आदेश जो 24 जनवरी 2025 को जारी किया गया था। उसे तत्काल समाप्त करने और ट्रेन मैनेजर्स के रिक्त पदों को भरने तथा केंद्रीय सिविल सेवा पेंशन नियमों के उल्लंघन को समाप्त करने की मांग की गई। आज के इस प्रदर्शन के दौरान सिर्फ आसनसोल ही नहीं बल्कि अंडाल, जसीडीह, दुमका, पांडवेश्वर से भी गार्ड काउंसिल के सदस्य उपस्थित हुए थे। इनका कहना है कि लंबे समय से यह मांगे लंबित हैं। लेकिन उनकी तरफ को ध्यान नहीं दिया जा रहा था। इसलिए आज पूरे देश के साथ-साथ आसनसोल रेलवे डीआरएम कार्यालय के सामने एआईजीसीसी ईस्टर्न रेलवे द्वारा यह प्रदर्शन किया गया।

 

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *