यात्री साथी ऐप के साथ एंबुलेंस को भी जोड़ा गया – सुनील कुमार चौधरी
आसनसोल । आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी ने बुधवार पुलिस आयोग कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा जो यात्री साथी ऐप शुरू किया गया था। उसका विस्तारित कारण किया जा रहा है। आप इसके साथ एंबुलेंस का भी जोड़ा जा रहा है। आज से एंबुलेंस सेवा की शुरुआत हो गई। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में पूरे बंगाल में इस तरह की यह पहले सेवा शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस सेवा के जरिए लोग अपने बीमार परिजनों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करवा सकते हैं।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस सेवा में अभी तक 170 एंबुलेंस को जोड़ा गया है। यह एंबुलेंस सरकारी मान्यता के अनुसार लोगों से किराया लेंगे और एक बार अगर किसी ड्राइवर ने एंबुलेंस बुक कर लिया तो फिर वह जाने से मुकर नहीं सकता। इसमें ड्राइवर की सारी जानकारी सरकार के पास पुलिस प्रशासन के पास होगी। इसलिए इसमें सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी काफी सुविधा है। उन्होंने लोगों से यात्री साथी के इस एंबुलेंस सेवा को ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने का अनुरोध किया।
















