पानी की समस्या दूर करने की मांग पर रानीगंज बीडीओ कार्यालय के सामने किया गया धरना प्रदर्शन
आसनसोल । आसनसोल दक्षिण के विधायक अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में सोमवार रानीगंज बीडीओ कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर व्यापक संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। जो पानी की आपूर्ति की कमी का विरोध करते हुए नारेबाजी कर रहे थे। इस संदर्भ में विधायक अग्निमित्रा पाल ने बताया कि मई महीने में काला झरिया स्थित पीएचई का पाइपलाइन टूटा था। लेकिन तब से अब तक 7 महीने हो गए हैं। लेकिन अभी तक यहां पर पानी की परेशानी दूर नहीं हुई है। 7 महीने पहले पाइपलाइन टूटा था। लेकिन सिर्फ दो दिन पहले मरम्मत का काम शुरू हुआ है, जिस वजह से इलाके के लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
उन्होंने कहा कि इसके लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में चलने वाली राज्य सरकारी प्रशासन जिम्मेदार है। विधायक ने कहा कि ममता बनर्जी के शासनकाल में लोगों को पानी तक नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्होंने वीडियो जिला शासक सबको कहा है लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पहले 5000 लीटर के टैंकर पानी पहुंचाते थे। अब उसे भी 2000 लीटर का कर दिया गया है, जिस वजह से लोगों के पानी की आपूर्ति पूरी नहीं हो रही है। उन्हें भारी परेशानी हो रही है, इसी मुद्दे पर आज प्रदर्शन करते हुए वीडियो कार्यालय के सामने उस रास्ते पर धरना प्रदर्शन किया गया, जिस पर से बालू और कोयले के डंपर चलते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन के सक्रिय मदद से यहां पर हर प्रकार का अवैध कारोबार चल रहा है। लोगों को पानी तक उपलब्ध नहीं हो रहा।












