आसनसोल साउथ ट्रैफिक पुलिस के गाड़ियों की चेकिंग वीडियो हुआ वायरल
आसनसोल । सोमवार को आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 19 स्थित मां घाघर बुढ़ी मंदिर के पास गाड़ियों को रोककर आसनसोल साउथ ट्रैफिक पुलिस चेकिंग कर रही थी। उस समय वहां से आसनसोल दक्षिण विधायक अग्निमित्रा पाल जा रही थी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें देखा जा रहा है की विधायक गाड़ी से उतरी और उन्होंने वहां ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों से सवाल करना शुरू कर दिया।
उन्होंने आरोप लगाया की गाड़ी रोककर पुलिस द्वारा पैसों की वसूली की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनको देखकर वहां से तीन सिविक वॉलंटरी चले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया है। विधायक अग्निमित्रा पाल ने बताया कि वह इस वीडियो को लेकर शिकायत दर्ज कराएंगी।












